कोलकाता, 7 जनवरी 2026: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को बड़ा झटका दिया है। सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश के मैच भारत के बाहर कराने की उसकी गुजारिश को ICC ने ठुकरा दिया। T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश को भारत आना होगा, वरना पॉइंट्स गंवाने पड़ सकते हैं।

BCB की रिक्वेस्ट और ICC का रुख

BCB ने ICC से अनुरोध किया था कि वर्ल्ड कप 2026 के बांग्लादेशी मैच भारत के बाहर आयोजित किए जाएं, क्योंकि सुरक्षा चिंताओं के कारण टीम को भारत में खेलने में दिक्कत हो सकती है। ICC ने स्पष्ट कर दिया कि भारत सह-मेजबान देश है और सभी मैच निर्धारित वेन्यू पर ही होंगे। BCB को चेतावनी दी गई कि यदि बांग्लादेश टीम भारत नहीं आती, तो उसे डिफॉल्ट से हार मानी जाएगी और पॉइंट्स कटौती होगी।

सुरक्षा कारणों पर ICC का स्टैंड

ICC ने BCB को पत्र लिखकर कहा कि टूर्नामेंट की सुरक्षा व्यवस्था मेजबान देशों के जिम्मे है और भारत में सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। बांग्लादेश को भारत में खेलने से इनकार करने पर सख्त परिणाम भुगतने होंगे। यह फैसला क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि इससे बांग्लादेश की वर्ल्ड कप मुहिम पर असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *